फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने किया ध्वजारोहण और ली परेड की सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। 70वें गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला बिलासपुर के खेल प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने ध्वजारोहण कर भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने चंगर स्थित शहीद स्मारक में वीर शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि शहीदों को सम्मान देने का यह सुखद आश्चर्य है कि जिला में सभी वर्गों के सहयोग व प्रयासों से युद्ध स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश में महिलाओं को गुड़िया हेल्पलाइन और शक्ति बटन ऐप की शुरूआत करके महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रभावी कदम उठाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा होशियार सिंह हेल्पलाइन भी शुरू की गई ताकि वन माफिया, खनन माफिया और ड्रग माफिया पर अंकुश लगाया जा सके। प्रदेश में नशे के अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेश में नशे के विरुद्ध भी एक व्यापक अभियान आरंभ किया गया है। बिलासपुर में लगभग 1350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एम्स संस्थान का भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया हैं जिसका निर्माण कार्य लगभग 2 वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली संस्थाओं द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। भव्य मार्च पास्ट में पुलिस बल, होम गार्ड महिला एवं पुरुष, एनसीसी नेवल व आर्मी विंग, स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने भाग लिया।
इस मौके पर विधायक सदर सुभाष ठाकुर, विधायक घुमारवीं राजेंद्र गर्ग, विधायक झंडूता जीत राम कटवाल, उपायुक्त विवेक भाटिया, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, एडीएम श्रवण मांटा, एसडीएम प्रियंका वर्मा, सहायक आयुक्त पूजा चौहान, सिद्धार्थ आचार्य के अतिरिक्त अन्य गणमान्य पदाधिकारी, अधिकारी तथा जिला के नागरिक उपस्थित रहे।
बाक्स....
मुख्यातिथि ने इन लोगों को किया सम्मानित
अदम्य साहस के लिए घुमारवीं से संबंध रखने वाले 11 वर्षीय सूर्यांश शर्मा को सम्मानित किया गया। उन्होंने पानी में डूबते हुए बच्चे को बचाया। सर्वश्रेष्ठ युवक मंडल का खिताब कल्याण युवक मंडल को मिला, जबकि पुलिस विभाग की पीएसआई अमिता के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा जिला में मादक द्रव्यों पर नियंत्रण करने के लिए अहम भूमिका निभाने पर पुरस्कृत किया गया। उद्घोषित अपराधियों को गुप्त ठिकानों से पकड़ने में सफलता हासिल करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले मुख्य आरक्षी दौलत राम को सम्मानति किया गया। हत्या के आरोपियों को तत्काल पकड़ने में कामयाबी हासिल करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले प्रभारी पुलिस थाना बरमाणा के सुभाष चंद को सम्मानित किया गया। तमन्ना शर्मा, काजल, हर्षिता को 10-10 हजार रुपये की एफडी देकर सम्मानित किया। कंचन, कोमल व रेखा की नवजात बच्चियों के लिए बधाई पत्र बेटी किट देकर सम्मानित किया गया। खेल जगत में प्रदेश व जिला का नाम रोशन करने पर खेल प्रतिभाओं को नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जबकि हैंडबाल कोच स्नेहलता, वरिष्ठ खिलाड़ी नंदलाल, कबड्डी कोच रतन लाल ठाकुर को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त शालिनी, ज्योति, निधि, सुषमा शर्मा, स्वीटी, साक्षी, निविदा, दिव्या ठाकुर, डिम्पल ठाकुर, साक्षी शर्मा, शिल्पा, पुनीत राणा, नरेंद्र शर्मा, दीपा देवी, शैलजा शर्मा, दिक्षा, संगीता शर्मा, अर्चना देवी, प्रियंका, आकांक्षा शर्मा, पूनम, स्वर्णलता, रश्मि, प्रियंका, पुनीत ठाकुर, महिमा ठाकुर, पारूल शर्मा, हर्षा, पल्लवी, विपिन प्रीत, दिपाशिका, ईशा, पायल, शिवानी देवी, प्रियंका, बविता, शिवानी गौतम, मोनिका को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
-----------------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें