फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख 9

विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंसी को सौंपा चैत्र मेलों की सफाई का जिम्मा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालकनाथ मंदिर में आगामी चैत्र मास के मेलों में हरिकेन सिक्योरिटी एजेंसी सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालेगी। 13 मार्च से 30 अप्रैल तक मेलों के आयोजन में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इसमें सबसे कम रेट 2 लाख 98 हजार भरने वाली कंपनी हरिकेन सिक्योरिटी एजेंसी ज्वालाजी की ओर से की गई थी। इस बार मेलों की सफाई का जिम्मा उन्हें सौंपा गया। नगर पंचायत तलाई के कार्यकारी सचिव एवं नायब तहसीलदार झंडूता ओपी लखनपाल ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। इनमें हरिकेन सिक्योरिटी एजेंसी ज्वालाजी को सफाई व्यवस्था का जिम्मा सौंपा गया है।
गत साल यह राशि 3 लाख 50 हजार रुपये थी। उन्होंने बताया कि कंपनी को सफाई के लिए 30 कर्मचारियों की व्यवस्था करनी है। नगर पंचायत क्षेत्र को पूरी तरह साफ-सुथरा रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनपाल ने बताया कि इसके अलावा छड़ीहार और तहबाजारी के ठेके भी दिए गए हैं।
उन्होंने बतया कि छड़ीहार का ठेका ज्ञान चंद ठेकेदार ने 2 लाख 45 हजार में लिया है। इसके अलावा पार्किंग का ठेका गुरुनाझाड़ी मंदिर से नीचे के लिए 1 लाख 23 हजार में हुआ है जो बीते साल 60 हजार 500 रुपये था। गुरुनाझाड़ी मंदिर से नीच बने शौचालयों का ठेका 3 लाख 22 हजार में हुआ है, जो कि बीते साल 1 लाख 61 हजार था। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार, विजय शर्मा, राजकुमार शर्मा, विजय चौधरी, संदीप भारद्वाज, राम कृष्ण, अनिल कुमार, सुरेश कुमार सहित कई ठेकेदार और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें