फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में धूमधाम से मनाया सेना दिवस

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला में सेना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। बिलासपुर के चंगर सेक्टर में शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी दिल्ली जाने से पहले कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी मलिका नड्डा, सदर विधायक सुभाष ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जंवाल, एसपी अंजुम आरा ने भी शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक कल्याण समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद ने की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा कि भारतीय सेना का एक गौरवशाली इतिहास है। यह विश्व की श्रेष्ठतम सेनाओं में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हर दीपावली सरहद पर तैनात सैनिकों के साथ मनाते हैं ताकि पूरे देश में यह संदेश जाता रहे कि सरहद पर हमारे मुस्तैद सैनिक हैं तभी हम देश में सुरक्षित हैं। वहीं समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद ने कहा कि प्रथम सेना दिवस वर्ष 1948 में लेफ्टिनेंट जनरल फील्ड मार्शल केएम करियप्पा की अध्यक्षता में मनाया गया था। भारतीय सेना का सर्वोच्च वीरता का युद्ध पदक यानी परमवीर चक्र सर्वप्रथम हिमाचल के वीर सैनिक सोमनाथ शर्मा को मिलने का गौरव प्राप्त है।
इस अवसर पर कै. हंसराज, कै. दाता राम, कै. संजय चौधरी, कै. प्रीतम भभौरिया, सुभाष चंद, राम लाल, कै. जोगिंद्र सेन, अमरनाथ धीमान, सेना मेडल से सम्मानित कै. योगेंद्र पाल, वीर चक्र से सम्मानित कै. रूप लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें