फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फटोह पंचायत की 30 महिलाओं ने सीखा जूट उत्पाद बनाना

विज्ञापन
फटोह में जूट उत्पाद बनाने के प्रशिक्षण के बाद प्रमाणपत्र के साथ लाभार्थी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
महिलाओं को आत्मनिर्भरता बनाने के लिए यूको आर-सेटी ने दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल की फटोह पंचायत की 30 महिलाओं ने अब अपने गांव में ही स्वरोजगार की राह पकड़ ली है। इन महिलाओं को यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आर-सेटी) बिलासपुर ने जूट उत्पाद निर्माण का 14 दिवसीय प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को प्रमाण पत्र भी बांटे गए।
फटोह पंचायत की स्वयं सहायता समूहों और बीपीएल परिवारों से जुड़ी इन महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान जूट से बैग, पर्स, फोल्डर जैसी वस्तुएं बनाना सीखा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यूको आर-सेटी के निदेशक अजय कुमार शर्मा और बीडी संख्यान मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अब इस कौशल को स्वरोजगार में बदल सकती हैं और घर बैठे अपनी आमदनी बढ़ा सकती हैं। अजय शर्मा ने बताया कि यूको आर-सेटी भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होता है और यह संस्थान 18 से 45 वर्ष के ग्रामीण युवाओं को ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, कंप्यूटर, मोटर ड्राइविंग, खिलौना व बैग निर्माण जैसे क्षेत्रों में निशुल्क प्रशिक्षण देता है। बताया कि बैंकिंग क्षेत्र की विभिन्न योजनाएं जैसे अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और बीमा योजनाएं आम लोगों के लिए लाभकारी हैं। इसके अलावा मुद्रा लोन और पीएमईजीपी जैसी ऋण योजनाएं भी स्वरोजगार शुरू करने के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संकाय सदस्य सविता चौहान भी उपस्थित थीं। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने खुशी जताते हुए कहा कि यह शिविर उनके लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक अहम कदम है और वे गांव में ही छोटे स्तर पर जूट उत्पादों का निर्माण शुरू करने की योजना बना रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें