फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एसवीएम कुठेरन में अनुराग ने मेधावियों को बांटे इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
5.50 लाख से भवन का किया उद्घाटन
विज्ञापन

बोले-शिक्षा को जीवन मूल्यों और राष्ट्र सेवा से जोड़ना आवश्यक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता उपमंडल के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय कुठेरन (जेजवीं) में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्या भारती के उत्तर क्षेत्र मंत्री चंद्रहास ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन दिया, जबकि झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल विशेष अतिथि रहे।
समारोह में शिक्षा,खेलकूद और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय परिसर में 5.50 लाख रुपये से निर्मित भवन का उद्घाटन भी किया। विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि विद्या भारती की शिक्षा प्रणाली में ज्ञान के साथ संस्कार, प्रतियोगिता के साथ चरित्र और प्रगति के साथ राष्ट्रभाव का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालयों की स्थापना यह सिद्ध करती है कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है।
विज्ञापन

चंद्रहास ने विद्या भारती शिक्षा समिति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देशभर में 24 हजार से अधिक शिक्षण संस्थानों से 35 लाख से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास किया जाता है। इससे उनमें अनुशासन, देश भक्ति और सेवा भाव विकसित होता है।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने विद्यार्थियों को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि आज सम्मानित विद्यार्थी समाज की उम्मीद हैं। उन्होंने बच्चों से अनुशासन, परिश्रम और संस्कार को जीवन का आधार बनाने तथा मोबाइल और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की तुलना करने के बजाय उनकी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करने की अपील की। समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें