फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में 278 विद्यार्थियों ने दी नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-नौवीं और 11वीं कक्षाओं में भरी जाएंगी खाली सीटें
विज्ञापन

- जिले में बनाया गया एक केंद्र, 66 रहे अनुपस्थित
-सिर्फ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और पैन ले जाने की ही मिली अनुमति

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में दाखिले के लिए जिले के 278 बच्चों ने शनिवार को प्रवेश परीक्षा दी। परीक्षा नौवीं और 11वीं कक्षा की खाली सीटों के लिए हुई। परीक्षा के लिए एक केंद्र बनाया गया था। आवेदन करने वाले 66 बच्चे इस परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को सिर्फ एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और पैन ले जाने की ही अनुमति मिली। नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह 11:15 से दोपहर 1:45 तक हुई। बच्चे अभिभावकों के साथ सुबह 10:00 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। उन्हें 10:45 पर केंद्र में प्रवेश दिया गया। प्रवेश देने के बाद अभ्यर्थियों के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र की जांच की गई। वहीं, 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से 1:30 बजे तक हुई। बच्चों को 10:30 बजे केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए थे। कार्यकारी उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा दीपचंद गौतम ने भी केंद्र का दौरा किया। तहसीलदार सदर नरेश कुमार पटियाल की अध्यक्षता में परीक्षा संपन्न हुई। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में नौवीं कक्षा के लिए 240 में से 206 और 11वीं कक्षा के लिए 104 में से 72 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जेएनवी कोठीपुरा के प्राचार्य सतीश जोशी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। उन्होंने जिले के प्रशासनिक और शिक्षा अधिकारियों का सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें