फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पुलिस भर्ती के दूसरे दिन 265 अभ्यर्थी हुए क्वालिफाई

Thu, 05 Nov 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में पुलिस भर्ती के लिए पहुंचे युवा। संवाद
विज्ञापन
1500 अभ्यर्थियों को बुलाया, 991 ने लिया शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू मैदान में चल रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को 265 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होकर अगले चरण के लिए क्वालिफाई हुए। दूसरे दिन भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1500 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 991 अभ्यर्थियों ने शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को शारीरिक क्षमता के विभिन्न चरणों से गुजरना पड़ा। इसमें 100 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद के बाद 1500 मीटर दौड़ करवाई गई। निर्धारित मापदंड पूरे करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया। परीक्षा के दौरान युवाओं ने पुलिस में भर्ती होने के लिए अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारु रूप से जारी है। भर्ती के लिए आने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और मापदंडों का नियमानुसार परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाई जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिलासपुर में तीन से छह नवंबर तक पुलिस भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। सात नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है। पांच नवंबर को 1200 पुरुष और 300 महिला अभ्यर्थियों, जबकि छह नवंबर को 1135 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। चार दिनों में कुल 5637 अभ्यर्थियों के भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है।

बिलासपुर में पुलिस भर्ती के लिए पहुंचे युवा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें