फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थी किए सम्मानित

Thu, 05 Nov 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
उच्च विद्यालय स्वाणा में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में प्रस्तुति देती हुई छात्राएं।
विज्ञापन
स्कूल के लिए पंचायत ने दिए डेढ़ लाख, मुख्यातिथि ने 11 हजार रुपये देने की घोषणा
विज्ञापन

उच्च विद्यालय स्वाणा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय उच्च विद्यालय स्वाणा में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में पंचायत प्रधान जोगिंदर चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
स्कूल में पिछले कई महीनों से रिक्त चल रहे मुख्याध्यापक के पद पर सतीश कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रा चांदनी और उसकी सहेलियों ने हिमाचली नाटी, स्नेहा एवं साथियों ने पंजाबी नृत्य, अरुम एवं साथियों ने नाटक और मानवी, निधि ने हिमाचली गिद्दा प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इस दौरान शिक्षा, खेल सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के अध्यापक सुनील कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने स्कूल में कमरों की कमी की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया। इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों बल्ली राम, प्रेम सागर, देवदत्त, मनोज कुमार, संजीव कुमार, विक्की कुमार एवं विजय कुमार ने नए कमरों के निर्माण के लिए अपनी ओर से आर्थिक सहयोग देने की सराहनीय पहल की। विशेष बात यह रही कि स्कूल के अध्यापकों ने भी इस पुनीत कार्य में हर महीने अपनी ओर से आर्थिक अंशदान देने का संकल्प लिया। मुख्यातिथि ने वर्षभर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूल की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने स्कूल के विकास के लिए पंचायत की ओर से डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने स्वयं अपनी ओर से भी स्कूल के विकास कार्यों के लिए 11,000 रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल में कमरों की कमी सहित अन्य आवश्यक कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का भरोसा दिलाया। मुख्यातिथि की इस पहल और पंचायत के सहयोग की घोषणा का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर राजकीय उच्च विद्यालय स्वाणा के कॉम्प्लेक्स हेड एवं नकराणा स्कूल की प्रधानाचार्य मीना नड्डा, बैहल स्कूल के प्रधानाचार्य केवल कृष्ण, हाकम चौहान, कांशीराम चौहान, गीता राम, बलविंदर कौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

इन बच्चों को किया सम्मानित

वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में कोमल, लवप्रीत, ज्योति, हर्ष, सिमरनजीत कौर, केशव, बनीता, मीनाक्षी, तमन्ना, रोहन, रघुवीर, वंश, रियांश, तरुण, नितिन, चांदनी, मन्नत, काजल, दक्ष, दीया, मानसी, अंशिका, काजल, अरुण सहित अन्य बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें