फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: व्यापारी से मारपीट कर 26 हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात को दुकान बंद कर घर जा रहा था व्यापारी
विज्ञापन

- व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर क्षेत्र में सोमवार रात को दुकान बंद कर घर जा रहे एक व्यापारी के साथ अज्ञात लोग मारपीट 26 हजार रुपये की नकदी छीन कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कंठ लाल निवासी कंदरौर ने बताया कि रात के समय वह दुकान बंद कर घर की ओर से जा रहा था। तभी दो व्यक्ति वहां पर आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद उन्होंने उसकी जेब से 26 हजार रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें