फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: होमगार्ड के 26 जवानों को दो माह से नहीं मिल वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
-बच्चों की फीस के लिए लेना पड़ रहा उधार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। आपदा के समय दिन रात मेहनत कर रहे होमगार्ड जवानों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिल पाया है। इन होमगार्ड जवानों को परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि बच्चों की स्कूल फीस जमा करवाने के लिए पैसे उधार लेने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय धर्माणी ने कहा कि चारों उपमंडल में होमगार्ड के 26 जवानों की आपदा से निपटने के लिए तैनात किया गया है। यह जवान आपदा के समय प्रशासन का सहयोग करते हुए लोगों की जान माल की सुरक्षा के लिए सेवाएं दे रहे हैं। उपमंडल घुमारवीं, झंडूता और स्वारघाट में 6-6 और सदर में 8 होमगार्ड जवान तैनात हैं। इन जवानों को करीब दो माह से वेतन नहीं मिला है। इन 26 जवानों का करीब साढ़े सात लाख रुपये वेतन बकाया है। उन्होंने कहा कि जवान दिन रात सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन वेतन न मिलने के कारण घर का खर्च चलाने के लाले पड़ गए हैं। इस संदर्भ में गृह रक्षा पांचवीं वाहिनी बिलासपुर के आदेशक से मांग कर चुके हैं कि जवानों को वेतन दिया जाए, लेकिन अभी तक वेतन नहीं मिल पाया है। वहीं, गृह रक्षा पांचवीं वाहिनी बिलासपुर के आदेशक कुशल चंद ने कहा कि आपदा के लिए एकाएक होमगार्ड के जवान तैनात किए हैं। इन जवानों का वेतन डीडीएमए के तहत आना है। इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों से बात कर ली गई है, जल्द ही वेतन पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें