फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 26 नए मामले, 45 हुए स्वस्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं जबकि 45 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 285 रह गई है। वीरवार को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 285 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें से 26 कोरोना संक्रमित पाए गए। सक्रिय मामलों में से दो मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

एक मरीज की गंभीर हालत देखते हुए उसे डेडिकेडिट कोविड अस्पताल नेरचौक रेफर किया गया है। अन्य सभी होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। ये सभी चिकित्सकों के संपर्क में हैं। इन्हें दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि कोरोना के मामलों में गिरावट है। लोग खुद बूस्टर डोज लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। यही कारण है कि कोरोना के गंभीर लक्षणों वाले मरीज कम हैं। उन्होंने लोगों से अपील की बूस्टर डोज लगवाएं और मास्क लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें