घुमारवीं के पंतेहड़ा में सांसद मोबाइल सेवा के चिकित्सक एक महिला की स्वास्थ्य जांच करते हुए। संव?
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की घुमारवीं टीम की ओर ग्राम पंचायत पंतेहड़ा में आयोजित चार दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर संपन्न हो गया । शिविर का आयोजन पंचायत प्रधान नीरज शर्मा और स्वच्छता एवं स्वास्थ्य समिति के प्रधान एवं पंचायत उपप्रधान राकेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ।
शिविर के दौरान विभिन्न वाडों में ढाई सौ से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही निशुल्क दवाइयां भी दी गईं। प्रधान नीरज शर्मा ने केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी चलाई हुई सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने हमारी पंचायत में बहुत ही बेहतरीन काम किए हैं। इससे पहले भी इस मोबाइल सेवा द्वारा कई बार चिकित्सा शिविरों का आयोजन करवाया जा चुका है।
उपप्रधान राकेश कुमार ने बताया कि पिछले चार दिन से लगातार सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम पूरी निष्ठा के साथ लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने में जुटी थी। स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर देवेश कुमार, लैब तकनीशियन आशीष कुमार, फार्मासिस्ट कुसुम लता और संजीव कुमार की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की।