फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू बेचने पर 25 चालान

विज्ञापन
घुमारवीं बाजार में तंबाकू बेचने पर कार्रवाई करती स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
घुमारवीं बाजार में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की कार्रवाई
विज्ञापन

टीम ने बाजार का किया निरीक्षण, लोगों को किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को घुमारवीं बाजार क्षेत्र में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने और तंबाकू उत्पादों की बिक्री से नियमों का उल्लंघन करने वालों के 25 चालान किए गए।

विभाग की टीम ने बाजार के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह अधिनियम की धारा 4 और धारा 6 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। इसके चलते चालान काटे गए। इस विशेष अभियान का नेतृत्व क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर डॉ. दीपक गुरुंग और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. आशुतोष शर्मा ने किया। इस दौरान पुलिस विभाग ने भी सहयोग दिया। दवा निरीक्षक दिनेश गौतम ने भी अभियान के दौरान सक्रिय भूमिका निभाते हुए विभागीय टीम को सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रूप लाल और सुरेंद्र कुमार ने भी अभियान में भाग लिया और लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे तंबाकू उत्पादों की बिक्री से जुड़े सभी नियमों का पालन करें तथा निर्धारित आयु से कम बच्चों को किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद उपलब्ध न कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें