फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झबोला में घर से 236 बोतल शराब की पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष टीम ने दबिश देकर बरामद की खेप
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ तलाई थाना में मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस की विशेष टीम ने झबोला में एक घर से 236 बोतल शराब की बरामद की है। आरोपी ने बिना दस्तावेज के शराब घर में रखी थी। आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विशेष टीम गश्त करते हुए सोमवार को शाहतलाई के झबोला में पहुंची। वहां सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की खरीद-फरोख्त करता है। टीम ने उस व्यक्ति के निर्माणाधीन घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान एक कमरे में पेटियों और खुली में रखी 236 बोतल देसी शराब की बरामद हुई। उससे बरामद शराब के दस्तावेज मांगा गया तो वह पेश नहीं कर सका। आरोपी की पहचान हंस राज निवासी भगतपुर डाकघर तलाई तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि तलाई थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें