फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता के नशे में मदहोश कांग्रेस सरकार दबा रही विपक्ष की आवाज : कटवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
-बोले-झंडूता के साथ कांग्रेस कर रही सौतेला व्यवहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि सत्ता के नशे में मदहोश कांग्रेस सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही है। किसी भी क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाना तो दूर, लोगों को पहले से मिल रही सुविधाएं भी छीनी जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने अपने घर के पास सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाए थे, ताकि वाहनों की तेज रफ्तार की वजह से कोई हादसा न हो। सुक्खू सरकार ने जनता की सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए राजनीतिक द्वेष भावना से वे स्पीड ब्रेकर भी उखड़वा दिए। आलम यह है कि सरकार विपक्ष के विधायकों की सदस्यता खत्म करने की धमकी देकर एक और उपचुनाव का बोझ डालने की योजना बना रही है। सत्ता का यह अहंकार ही सुक्खू सरकार के पतन का कारण बनेगा। इससे पहले जीतराम कटवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र झंडूता में ‘धन्यवाद कार्यक्रम’ के तहत रोहल, सुन्हाणी, बैहरन और बड़गांव पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से अनुराग ठाकुर की लगातार पांचवीं जीत में बहुमूल्य योगदान के लिए कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का आभार जताया। झंडूता विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम केंद्र की मोदी और प्रदेश की पूर्व जयराम सरकार की बदौलत स्थापित हुए हैं। हालांकि सुक्खू सरकार भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों से सौतेला व्यवहार कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार की मदद से क्षेत्र के विकास का यह सिलसिला लगातार जारी रखा जाएगा। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनका निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें