फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने बिना भेदभव के पूरे देश व प्रदेश में किया विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने कहा है कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने पूरे देश व प्रदेश में विना भेदभाव के विकास कराया है, जिसका सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर प्रचार करें।
विज्ञापन

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुक्रवार को केमरी के निरीक्षण भवन में केमरी मंडल के कार्यकताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसकी सरकार ने केंद्र व प्रदेेेेश में सभी किसानों, गरीबों व महिलाओं के लिए लाभकारी योजनाओं के द्वारा लाभ पहुंचाया है। जिसकी बजह से अवाम बेहद खुश हैं। पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास हो रहा है। उन्होंने सभी से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। इससे पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष रोहिताश मौर्य, केमरी समिति चेयरमैन सौरभ यदुबंशी, मंडल प्रभारी भारत भूषण गुप्ता, प्रेमशंकर पांडेय, हंसराज पप्पू, अवधेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुनील मौर्य, शावेज अहमद, राजकुमार रुहेला, महेश लोधी, हेमा राणा आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें