फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में नहीं थमा डेंगू रोग, आठ नए मरीज दर्ज8 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप नहीं थम रहा है। बुधवार को भी बिलासपुर में डेंगू के आठ नए मामले सामने आए जिससे जिला में अभी भी दहशत का माहौल बना हुआ है। हालांकि प्रशासन डेंगू पर काबू पाने के बड़े-बड़े दावे कर रहा है लेकिन जमीन पर कुछ भी होता अभी नजर नहीं आ रहा है। अगर पिछले एक सप्ताह की बात करें तो 50 के करीब डेंगू के नए मामले सामने आए हैं।
बुधवार को नोडल अधिकारी एवं एमओएच डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि 25 जुलाई को डेंगू के 8 नए मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि डेंगू से पीड़ित 51 रोगियों का अभी उपचार चल रहा है। उनमें से डेंगू से पीड़ित कोई भी रोगी अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी रोगियों का उपचार घरों में ही हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक 229 डेंगू के मामले दर्ज किए गए जिनमें से 178 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से वार्ड नंबर 1, 2, 4, 5, 7, 8 व 9 में जाकर 175 घरों का निरीक्षण किया गया। इनमें से 76 लोगों के घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया करवाया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस व कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें