फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल रक्षकों के लिए बनाई जाए स्थायी पॉलिसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जल रक्षक संघ बिलासपुर कार्यकारिणी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष रिंकु भाटिया ने की। बैठक में ब्लॉक घुमारवीं की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में सभी जल रक्षकों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जल रक्षकों के लिए स्थायी पॉलिसी बनाई जाए। वर्ष 2017 के बाद लगे जल रक्षकों के मानदेय का भुगतान समय पर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल रक्षकों को पंचायत के माध्यम से जो मानदेय दिया जाता है, उसे संबंधित आईपीएच विभाग के माध्यम से दिया जाए। दस साल का कार्यकाल पुरा कर चुके जल रक्षकों को नियमित किया जाए व पांच वर्ष पूर्ण करने वाले जल रक्षकों को दैनिक वेतन भोगी बनाया जाए और पांच वर्ष से नीचे वाले जल रक्षकों को मासिक मानदेय चार हजार दिया जाए। बैठक में करीब 70 जल रक्षकों ने भाग लिया जिसमें सचिव चंदन सिंह, सह सचिव चंचल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें