फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागा में मजदूरों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। लाल झंडा सीमेंट प्लांट वर्कर्स यूनियन बागा ने एक दिन की हड़ताल की। इसमें एक हजार से ज्यादा मजदूरों ने भाग लिया। यूनियन का कहना है कि कंपनी प्रबंधन 15 सूत्रीय मांगपत्र पर कोई भी सकारात्मक रवैया नहीं अपना रहा है। इससे मजदूरों में रोष है। इसके चलते मजदूरों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। इससे कंपनी में काम नहीं हुआ। मजदूरों की मांग है कि न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये किया जाए। सीमेंट प्लांट में सीमेंट बेज बोर्ड लागू किया जाए और सामान काम, सामान वेतन दिया जाए।
विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि कंपनी प्रबंधन मांगपत्र पर यूनियन प्रतिनिधियों से तुरंत वार्ता करें। सीआईटीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि अल्ट्राटेक कंपनी यूनियन की मांगों को जल्द पूरा करे। यूनियन के साथ वार्ता करे एक सामान पॉलिसी बनाई जाए। सामान कार्य पर सामान वेतन दिया जाए। अगर कंपनी प्रबंधन मांगों को नहीं मानता है, तो राज्य स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
जिला महासचिव एनडी गौतम ने कहा कि सामान काम, सामान वेतन लागू होना चाहिए। सभी मजदूरों का डाटा बोर्ड पर अंकित करें, ताकि प्लांट में माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। इसके अलावा बघेरी स्थित प्लांट में भी मजदूर हड़ताल पर रहे। इससे प्लांट में भी कार्य बाधित रहा। इस अवसर पर तिलक राज, हेमराज चौहान, संजय कुमार, बृजलाल, धर्मेंद्र पासवान, मदन नेगी, नौनिहाल, राजेंद्र सिंह, जियालाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें