फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से 33 केवी और 11 केवी लाइन में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर के जवली के पास 33 केवी और 11 केवी के लाइनों में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस कारण सब स्टेशन के आसपास की झाड़ियों में भी आग भड़क गई। फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। करीब तीन करोड़ की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। हादसा तेज तूफान के कारण हुआ बताया जा रहा है। तार आपस में टकरा गईं और आग लग गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार जवली सब स्टेशन के पास शार्ट सर्किट से आग लग गई। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट के कारण 200 वर्ग मीटर में आग लग गई थी।
विज्ञापन

फायर अधिकारी बिलासपुर सुभाष चंद मिश्रा ने बताया कि टीम ने मौके पर पहुंच कर करीब तीन करोड़ की संपत्ति को बचा लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें