फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर में भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन ने प्रारंभिक स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया है। अब 23 जुलाई तक जिला के सभी सरकारी व निजी स्कूल सुबह साढ़े सात बजे खुलेंगे और दोपहर 1:30 बजे बंद होंगे। आदेशों की कॉपी डीसी बिलासपुर ने प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक को जारी कर दी है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
विज्ञापन

बिलासपुर में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी नौनिहालों को उठानी पड़ रही है। भीषण गर्मी के चलते बच्चों को प्रार्थना सभा में ही चक्कर आने शुरू हो गए थे। दोपहर तीन बजे के बाद घर जाना तो उससे भी मुश्किल हो गया था। पंजाब राज्य के साथ लगते स्कूलों के बच्चों का बुरा हाल था। पीने का पानी नहीं मिलने से बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए उपायुक्त बिलासपुर ने स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव करने के आदेश जारी किए हैं।
उपायुक्त ने लिखा है कि बिलासपुर में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। जोकि बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक है। इसके लिए स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव करना जरूरी है, ताकि बच्चों को किसी तरह का नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि जब तक स्कूलों में गर्मियां की छुट्टियां नहीं पड़ जातीं तब तक जिला के सभी निजी व सरकारी स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। प्राइमरी शिक्षा उपनिदेशक बिलासपुर को भी आर्डर की कॉपी भेज दी गई है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है।
विज्ञापन

उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया ने बताया कि गर्मी को देखते हुए स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव के आदेश दिए गए हैं। 23 जुलाई तक स्कूलों का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें