अमर उजाला ब्यूरो
बरमाणा (बिलासपुर)।
एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन बरमाणा के प्रधान रमेश ठाकुर और महासचिव कुलदीप गौतम ने कहा कि 9 दिनों तक चली हड़ताल के बाद कंपनी ने ट्रक ऑपरेटरों की मांगों को मान लिया है। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर, राज्य के परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर और प्रदेश सरकार के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल और उपायुक्त विवेक भाटिया का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि छह फीसदी किराया बढ़ाने से 5500 के करीब ट्रक ऑपरेटरों को लाभ हुआ है।
सभा के प्रधान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और स्थानीय विधायक सुभाष ठाकुर समेत जिले के अन्य विधायकगणों का इन समस्याओं को सुलझाने में विशेष योगदान रहा है। जिला प्रशासन ने पहले से एसीसी प्रबंधन को उपायुक्त विवेक भाटिया ने ट्रक ऑपरेटरों की समस्याओं और मांगों को पूरा करने के लिए दिशानिर्देश जारी कर रखे थे। प्रधान ने कहा पूर्व किराये की बहाली और अन्य समस्याओं को सुलझाने के लिए समस्त कार्यकारिणी और जिले के समस्त ट्रक ऑपरेटरों का सहयोग रहा है। खासकर भूतपूर्व सैनिक यूनियन के सदस्यों, बागा और दाड़लाघाट, नालागढ़ अन्य प्रदेश के ट्रक यूनियनों के सहयोग के लिए भी आभार जताया है। इस मौके पर महासचिव कुलदीप गौतम ने बताया कि ट्रक ऑपरेटरों की छह फीसदी किराया बहाली के साथ पंजाब चंडीगढ़ को जाने वाली सीमेंट गाड़ियों का टोल टैक्स मिलना शुरू करना, पिछले वर्ष 1.87 फीसदी हाईक वापसी एग्रीमेंट के अनुसार 60 प्रतिशत पूरी मिलेगी और साथ ही में सप्ताहित पेमेंट का भी प्रावधान रहेगा। किरतपुर साहब में बीडीटीएस की बिल्टी कमीशन लगना महत्वपूर्ण कार्य रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान चंदू राम ठाकुर, उप प्रधान प्रदीप ठाकुर, महासचिव कुलदीप गौतम, मुख्य सलाहकार जय सिंह ठाकुर, सभा के चेयरमैन पवन कौशल, कोषाध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व महासचिव एवं सदस्य रजनीश ठाकुर मुख्य संरक्षक सुरेश चौधरी संयुक्त सचिव विनय कुमार वर्मा सलाहकार संतोष कुमार प्रवक्ता कमल किशोर सदस्य आदि मौजूद रहे।