श्रीनयनादेवी (बिलासपुर)। आस्था के आगे भारत बंद का असर छोटा पड़ गया। श्रीनयनादेवी में भारत बंद होने के बावजूद भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। ज्यादातर श्रद्धालु पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से मां के दर पर माथा टेकने पहुंचे। श्रद्धालुओं का कहना था कि उन्हें यहां आते समय किसी प्रकार की दिक्क्तों का सामना नहीं करना पड़ा। करीब दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
भारत बंद का हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में कोई असर देखने को नहीं मिला। ज्यादातर श्रद्धालु पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व चंडीगढ़ से दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, भारत बंद का असर बिलकुल देखने को नहीं मिला। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ी। हालांकि पंजाब में बसें बंद होने के कारण संभावना जताई जा रही थी कि श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आएगी। भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं को लाइनों में मंदिर भेजा गया। पंजाब से आए श्रद्धालु अमित, हरियाणा से आए श्रद्धालु रमेश यादव का कहना था कि उन्हें रास्ते में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं पेश नहीं आई। सुबह से ही श्रद्धालु दर्शनों के लिए लाइनों में खड़े हो गए थे। देर शाम तक श्रद्धालुओं का आनाजाना लगा रहा।