फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत सेवा समिति सभा सदस्यों को 12 प्रतिशत मिलेगा लाभांश

विज्ञापन
रुपये - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं (बिलासपुर)। दी छत ग्राम सेवा सहकारी सभा सीमित भेड़ाघाट का 59वां जन्मदिवस एवं वार्षिक साधारण अधिवेशन धूमधाम से मनाया गया। अधिवेशन सहकारी सभा प्रधान कैप्टन जगदीश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर निरीक्षक सहकारी सभाएं विकास खंड झंडूता विरेंद्र कुमार शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर तथा एनसीयूआई पर्यवेक्षक चेतन शर्मा, शादी लाल व देवराज डोगरा सेवानिवृत्त जिला अंकेक्षक अधिकारी विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।
इस अवसर पर सभा सचिव द्वारा गत वर्ष के साधारण अधिवेशन की पुष्टि की गई तथा गत वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। सभा सदस्यों को 12 प्रतिशत लाभांश देने की भी स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

सहकारी सभा के कार्यक्षेत्र में खेलों में कुश्ती प्रतियोगिता में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वालों में शशि कुमार वर्मा को 5100 रुपये व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों द्वारा सभा भवनों पर किए गए निर्माण, मरम्मत व खरीद की स्वीकृति, सभा की अधिकतम ऋण सीमा निर्धारण करने वारे विचार, सभा की भावी व्यवसाय विकास योजना बनाने के बारे में विचार किया गया। इस सभा कोरम में सभा के नाम पर 2009 से गैस एजेंसी प्राप्त करने के लिए सभा कार्यकारिणी की ओर से प्रयास करने के बावजूद भी गैस एजेंसी न मिल पाने का मुद्दा उठा।
सचिव हरिपाल शर्मा ने बताया कि सभा ने 12 फरवरी 1960 से कारोबार करना शुरू किया था तथा गत वित्त वर्ष सभा ने 98 करोड़ का कारोबार हासिल किया। साढ़े 42 करोड़ कार्यशील पूंजी सभा के पास है तथा सभा का शुद्ध लाभ 6 लाख 95 हजार 695 रुपये है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सभा समिति के सदस्यों में सभा उपप्रधान बलवीर सिंह ठाकुर, विनय कुमार, कुलदीप सिंह, जोगिंद्र सिंह जम्वाल, रतनलाल शर्मा, अमर सिंह, बालचंद शारदा, सुखदेव भारद्वाज, सभा के सहायक सचिव राजेश कुमार, पंचायत प्रधान छत पंचायत प्रधान छत ऊषा ठाकुर, राकेश कुमार, चमन, दिनेश, सुरेंद्र, सुरेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें