फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुआरों को प्रदान किए जाएंगे अनुदान पर 350 गिल जाल: मैहता

विज्ञापन
fish spa
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। मत्स्य बीज केंद्र, दयोली (घागस) में निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य, सतपाल मेहता की अध्यक्षता में मछली व्यापार नीति निर्धारित करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गोबिंद सागर व कोल बांध जलाश्य में कार्यरत 40 मत्स्य सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों व सहकारिता विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा वर्ष 2019-20 के लिए मछली व्यापार की नीति निर्धारित करना है।
उन्होंने कहा कि मछली व्यापार के लिए ठेकेदारों के साथ आम सहमति की बजाए खुली बोली द्वारा मछली की दरें निर्धारित करवाना व मछली का एक ग्रेड करना है ताकि मछुआरों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिल सके। सभी उपस्थित सदस्यों ने पूर्ण समर्थन किया व आगामी वर्ष के लिए मछली का व्यापार खुली बोली द्वारा करवाने बारे में सहमति दी।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों को यह भी अवगत करवाया कि विभाग की ओर से इस वित्तीय वर्ष में मछुआरों के कल्याण के लिए गोबिंद सागर व कोल बांध जलाश्य के 95 मछुआरों को आवास निर्माण के लिए एक लाख 30 हजार रुपये और 350 मछुआरों को अनुदान के रूप में ग्रिल जाल प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त विभाग की ओर से आगामी वित्तीय वर्ष में किश्तियों, तिरपाल, बरसाती व लाइफ जैकेट के लिए अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के मछुआरों को क्रमश: 60 व 40 प्रतिशत की दर से अनुदान सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक निदेशक मत्स्य श्याम लाल शर्मा, वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी दयोली जगत पाल शर्मा, मत्स्य अधिकारी गोबिंदसागर जलाशय व कोलबांध जलाश्य के अतिरिक्त मत्स्य सहकारी सभाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
------------
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें