बिलासपुर/खजुरिया/केमरी/भोट। लगातार दस दिनों से हो रही बारिश ने जगह जगह बिजली के खंभों को गिरा दिया। वहीं, फाल्ट होने के कारण नगर व क्षेत्र की बिद्युतापर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। शुक्रवार को हाईटेंशन लाइनों के चार खंभे गिर जाने व पेड़ टूटकर तारों पर गिरने की बजह से पूरे दिन बिजली ठप रही।
शुक्रवार की सुबह बारिश के दौरान अशोकनगर से बिलासपुर बिजलीघर को आने वाली हाईटेंशन लाइन पर ग्राम अलीनगरकोटा के पास एक पेड़ टूटकर गिर गया, जिसके कारण बिलासपुर व भेाट बिजलीघरेां की बिजली पूरी तरह से ठप हो गई। ग्राम ज्वालापुर भैंसिया, सिसौना, बांसखेड़ा के पास अलग अलग स्थानों पर हाईटेंशन लाइनों के चार खंभें गिर गए, जिसके कारण बेगमाबाद, गोधी बिजलीघरों की आपूर्ति भी ठप हो गई। बिजली विभाग के कर्मियों ने जीपीएल फैक्ट्री के पास टूटे हुए पेड़ को नदी में से निकालकर लाइन को शाम सात बजे तक ठीक किया। इसके बाद नगर के मोहल्ला कायस्थान में फाल्ट होने के कारण केबिल टूटकर जमीन पर गिर गई। ग्राम नगरिया कलां के मोहल्ला आनंदनगर में भी बिजली के तारेां में फाल्ट हो गया, जिसे बाद में ठीक किया गया।
एसडीओ राजुकमार सिंह ने बताया कि फाल्टों को टीक किया जा रहा है। फाल्ट वाले क्षेत्र को छोड़कर शेष पूरे नगर की बिजली आपूर्ति शुरु कर दी गई है। उनका कहना है कि बारिश के कारण लाइनेां में फाल्ट काफी हो रहे हैं। पूरे दिन बिजली न आने के कारण लेाग बेहद परेशान रहे।