फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक आधार पर दिया जाए आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की घुमारवीं खंड इकाई के प्रधान हरि सिंह ठाकुर ने कहा कि जातिगत आरक्षण को समाप्त करके आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए। ताकि समाज के निर्धन वर्ग को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि आरक्षण का लाभ जिन परिवारों को मिलना चाहिए उन्हें नहीं मिल रहा है। जबकि विभिन्न समुदायों के लोग आए दिन जोरशोर से आरक्षण की मांग कर रहे हैं। इसके लिए बड़े-बड़े आंदोलन हो रहे हैं और राष्ट्र की संपत्ति का नुकसान हो रहा है। जबकि देखने में आया है कि आरक्षण का लाभ साधन संपन्न लोग ही उठा रहे हैं, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति निर्धनता की चक्की में पिस रहा है। इसलिए जातिगत आरक्षण के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए। जातिगत आरक्षण से जाति-पाति को बढ़ावा मिल रहा है और आर्थिक स्थिति से जो परिवार पिछड़ रहे हैं वे लगातार पिछड़ते ही जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि निर्धन परिवार किसी भी जाति समुदाय का हो उसके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए उसे आरक्षण का लाभ दिया जाना तर्कसंगत है। यदि आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाता है तो समाज में जाति-पाति की प्रथा खत्म होगी और राष्ट्रीय एकता व आपसी भाईचारा मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें