फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी सभा डिफाल्टरों से घरद्वार जाकर वसूलेगी ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं सहकारी सभा की प्रबंधक समिति डिफाल्टरों से ऋण की वसूली करेगी। सभा के सदस्य इसके लिए अब डिफाल्टरों के घरद्वार पर जाकर दस्तक देंगे। ऋण वसूली अभियान को प्रबंधन समिति दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में शुरू करने जा रही है। ऋण की अदायगी न करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही एकमुश्त ब्याज सहित ऋण की अदायगी करने वाले डिफाल्टरों को सभा द्वारा एक प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।
विज्ञापन


प्रबंधक समिति की बैठक घुमारवीं की सहकारी सभा के कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रधान सतपाल ने की। बैठक में उपप्रधान मिलखी राम, कोषाध्यक्ष हरि सिंह ठाकुर व वरिष्ठ सदस्य रतनलाल चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए सभा के सचिव रामलाल पाठक ने बताया कि सभा के लगभग 25 सदस्यों के पास 50 लाख से अधिक ऋण फंसा हुआ है। जिनकों कई बार नोटिस जारी किए गए हैं। लेकिन, उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उसके बाद उन्हें कानूनी नोटिस भी दिया गया। फिर भी उन पर कोई असर नहीं हुआ। जिस कारण सभा को भी आर्थिक रूप से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सचिव ने बताया कि प्रबंधन समिति ने बैठक में ऐसे ऋण दोषियों को चिह्नित किया है जिन्होंने ऋण की समय पर अदायगी नहीं की है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अंतिम मौका दिया जाए जो डिफाल्टर हैं। जिसके तहत प्रबंधन समिति के सभी सदस्य इन डिफाल्टरों के घरद्वार जाकर दस्तक देंगे और उन्हें सभा का ऋण चुकाने का अंतिम मौका देंगे। इसके बाद फिर भी वे ऋण की अदायगी नहीं करते हैं तो उनके साथ कोई ढील नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें