श्री नयना देवी जी मंदिर में माता के दर्शन करने कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद
-श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए पुख्ता प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को करीब 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे, जिन्होंने मां के दर्शन कर माथा टेका। प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक पूजा अर्चना कर हवन कुंड में आहुतियां डालीं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोल दिए गए थे। हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे। पूरा दिन मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। रविवार की छुट्टी के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं का अधिक आगमन हुआ। मंदिर न्यास की ओर से तैनात सुरक्षा कर्मियों और होमगार्ड के जवानों ने व्यवस्था को बनाए रखा। श्रद्धालुओं को जत्थों में माता के दर्शनों के लिए भेजा जा रहा था। श्रद्धालुओं ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी।
श्री नयना देवी जी मंदिर में माता के दर्शन करने कतारों में खड़े श्रद्धालु। संवाद