फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंद सागर किनारे घाटों में नहीं लगी है बोटों की समय सारिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। गोबिंद सागर झील किनारे घाटों पर बोटों के आने व जाने के लिए कोई भी समय सारिणी नहीं लगी होने से रोजाना बोटों में सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर लोगों को यह पता ही नहीं होता कि किस समय कौन सा बोट जाएगा व झील के दूसरी तरफ से कौन सा बोट वापस आएगा। वहीं बोट चालक भी मनमाने तरीके से एक ओर से दूसरी ओर ले जाते हैं जिससे लोग परेशान होते हैं।
वैसे तो गोबिंद सागर झील में हर आधे-आधे घंटे बाद बोट झील के एक पार से दूसरी पार तक जाते हैं। जबकि कुछ एक रूट भाखड़ा, ब्रह्मणी कलां, माकड़ी, सलोआ व चौंता, कड़ी व कनफारा सहित अन्य रूटों पर बोट समय-समय पर चलते हैं, लेकिन जो लोकल रूट हैं उन पर हर आधे-आधे घंटे बाद बोट चलाने का समय प्रशासन की ओर से निर्धारित किया गया है। जबकि कुछ समय पहले मोटर बोट संचालकों ने हड़ताल कर किराया बढ़ा लिया था लेकिन प्रशासन की ओर से इन बढ़े हुए किराये का डिस्पले उन स्थानों पर नहीं किया हैं जहां से लोग बोट पर चढ़ते व उतरते हैं। न ही बोटों के चलने की समय सारिणी को दर्शाया गया है।
विज्ञापन

गोबिंद सागर झील में बिलासपुर से बागला पपलाह व नाहरल, बैहना ब्राह्मणा, काहरवी खड्डा, जकातखाना, लुहणू भजवाणी, कंदरौर व डैहर, भाखड़ा, कडोह, कनफारा चलैला व धणी स्थानों की ओर 60 से ज्यादा रूट चलते हैं। जो लोग रोजाना सफर करते हैं उन्हें तो याद है कि इन रूटों पर कौन-कौन सी बोटें चलती हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें यह पता नहीं कि कौन सी बोट कहां जाती है और कहां नहीं। लोग इस मामले को लेकर एडीएम बिलासपुर से भी मिले हैं ताकि यहां पर किराया सूची और समय सारिणी चिन्हित की जाए।
--
किराया सूची और बोटों की समयसारिणी लगाई जाएगी
एडीएम बिलासपुर विनय कुमार ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों की शिकायतें भी उनके पास पहुंची हैं। गोबिंद सागर झील किनारे जहां-जहां से बोटें चलती हैं, वहां पर किराया सूची व बोटों की समयसारिणी लगा दी जाएगी। वहीं जो बोट चालक समय सारिणी के अनुसार नहीं चलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट...
एक सप्ताह पहले बढ़ा है किराया
एक सप्ताह पहले मोटर बोट संचालकों की हड़ताल पर प्रशासन ने किराया बढ़ा दिया था, जिसके बाद कुछ रूटों पर किराया दोगुना हुआ है तो कहीं पर किराये में मामूली वृद्धि की गई है। आने वाले पांच सालों तक किराये में कोई बदलाव नहीं होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें