फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डैहर में फंदे से लटकी मिली 19 वर्षीय महिला, सास और पति गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह के बेटे को सुलाकर दूसरे कमरे में लगाया फंदा, पुलिस ने बच्चे को चाइल्ड शेल्टर भेजा
विज्ञापन

मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच जारी
गांव सकरोहा, तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर की रहने वाली थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल के डैहर में किराये के कमरे में रह रही 19 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। मामले में पुलिस ने मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के पांच माह के बेटे को पुलिस ने चाइल्ड शेल्टर मंडी भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार प्रियंका (19) पत्नी रवि कुमार निवासी गांव सकरोहा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर ने रविवार सुबह करीब 11 बजे डैहर स्थित किराये के कमरे में फंदा लगा लिया। घटना के समय उसका पति ड्यूटी पर गया हुआ था। जबकि सास निर्मला देवी दुकान पर मौजूद थी। कमरे में केवल महिला और उसका पांच माह का बेटा था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रियंका ने पहले अपने बेटे को एक कमरे में सुलाया और फिर दूसरे कमरे में अंदर से कुंडी लगाकर पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। उसने बेड पर कुर्सी रखकर यह कदम उठाया। कुछ देर बाद जब उसकी सास दुकान से वापस कमरे में पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस पर मकान मालिक और आसपास के लोगों को बुलाया गया। दरवाजा खोलकर महिला को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक महिला के पास मोबाइल फोन भी नहीं मिला। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पहले प्रियंका ने रवि कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद मायका पक्ष ने सास और पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण व अन्य तथ्य साफ होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें