फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार ने नहीं की आम आदमी का दर्द समझने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रवक्ता अभिषेक राणा ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले झंडूता विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने इलाका वासियों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं की भी जानकारी ली।
इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अभिषेक राणा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले सवा सालों के दौरान कभी भी गरीब व आम आदमी के दर्द को समझने की कोशिश नहीं की और लोकसभा चुनावों से पहले हर वर्ग को जो लुभावने सपने दिखाए थे, वह सपने महज जुमला साबित हुए हैं।
विज्ञापन

अभिषेक राणा ने कहा कि देश की जनता पिछले सवा चार साल से अच्छे दिनों के इंतजार में टकटकी लगाए बैठी हैं लेकिन अभी तक जनता को सिवाय निराशा के कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। नौजवान आज भी रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं जबकि महंगाई ने महिलाओं के घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। विकास के नाम पर सिर्फ खोखली घोषणाएं करके भाजपा नेता वाही-वाही लूटने में लगे हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में एक भी विकास का प्रोजेक्ट धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। चुनावों के समय में ही भाजपा नेताओं का गरीब व ग्रामीणों के प्रति प्रेम उमड़ता है और चुनाव बीत जाने के बाद भाजपा नेता जनता के हितों की पैरवी करते नजर नहीं आते। युवा कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए वह लगातार इस संसदीय क्षेत्र का दौरा करके लोगों से रूबरू हो रहे हैं और अधिकारिक युवाओं को यूथ कांग्रेस से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक बीरू राम, ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन ओम प्रकाश, रिटायर्ड इंस्पेक्टर दिलीप, उपप्रधान रमेश, पूर्व उपप्रधान केवल सिंह, बीडीसी सदस्य बिट्टू, पूर्व प्रधान निक्का राम, रमेश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें