फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदलाधार में विकसित होगा पैराग्लाइडिंग स्पॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि जिले में अब पैराग्लाइडर हवा में अठखेलियां करते हुए नजर आएंगे। बंदलाधार पर पैराग्लाइडिंग स्पॉट विकसित किया जाएगा। वहां तक पहुंचने के लिए सड़क का निर्माण करने के लिए क्षेत्र के लोगों से बातचीत की जा रही है। जल्द ही बिलासपुर की बंदलाधार को पैराग्लाइडर साइट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा इसी साल गोबिंदसागर झील में नेशनल लेवल की वाटर, एडवेंचर स्पोर्ट्स और फिश एंग्लिंग प्रतियोगिताएं करवाने के लिए खाका तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र में लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार मिली है। चार साल में केंद्र सरकार के किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। जबकि पूर्व की सरकार और उसके मंत्रियों को भ्रष्टाचार के नाम से जाना जाता था। कोठीपुरा में प्रथम चरण का कार्य शुरू होने से एम्स पर चल रही सवालों की राजनीति पर भी विराम लग गया है। इस प्रोजेक्ट के बन जाने से बिलासपुर में रोजगार के द्वार खुलेंगे और शहर में रोजाना हजारों लोगों का आवागमन रहेगा। जिला मुख्यालय पर स्थित लाइब्रेरी अब हाईटेक होगी। केंद्र सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के अलावा नशे के खिलाफ भाजपा अभियान चलाएगी। इसका आगाज वीरवार को बाइक रैली से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें