कपाहड़ा पाठशाला के टेलीकॉम के छात्रों ने शिवा इंजीनियरिंग कॉलेज का भ्रमण किया। शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन प्रधानाचार्य संतोष धर्माणी की अध्यक्षता में किया गया। छात्रों ने कॉलेज की प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया। इस दौरान रोहित अध्यक्ष कंप्यूटर साइंस, शिल्पा महाजन, शालिनी, शर्मिला गौतम ने प्रयोगशालाओं की जानकारी दी।
शिवा कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अनिल कुमार बंसल ने कंप्यूटर साइंस के साथ-साथ भविष्य में कंप्यूटर के महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूल शिक्षक वर्ग से सुरेंद्र पाल, राजेश कुमार, अनुराग पंडित और विजय कुमार भी छात्रों के साथ शिवा कॉलेज में शैक्षणिक भ्रमण में उपस्थित रहे।