फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापितों की समस्याओं के बारे में समिति ने शुरू की शिकायतें लेना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर। एसडीएम बिलासपुर की ओर से अवैध डंपिंग और ब्लास्टिंग से हुए नुकसान की जांच के लिए बनाई कमेटी ने अपना काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को कमेटी के निर्देश के अनुसार लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें फोरलेन विस्थापित एवं प्रभावित समिति को दी। बुधवार को समिति ने श्रीनयना देवी के विभिन्न क्षेत्रों गरा बघेरी, करमाला, मोड़ा, कैंचीमोड़, बाग, मेहला, डडनाल जंगल का दौरा किया।
समिति के इस दौरे के दौरान प्रभावितों में कृष्ण देव, प्रीतम सिंह, गुरचरण, शेर सिंह, मोहिंद्र सिंह, रामलोक, तीर्थ राम, श्याम लाल, राम कुमार, तेश कुमार, कृष्ण लाल, राजेश कुमार, अश्विनी कुमार, राम आसरी, राम आसरा, जय राम, सुखराम, महेंद्र सिंह, महेंद्र पुत्र दिलीप, बाबू राम, घनश्याम, शर्मिला देवी, मनीराम, बलवीर सिंह, रामकली, पुष्पा देवी, निर्मला देवी, सदाराम, भाग सिंह, कमला देवी, देशराज, भागों देवी, अमरनाथ, किशन सिंह, जसविंद्र सिंह, निक्का राम, सीताराम, नंदलाल, गंभरी देवी, सरवन सिंह, उपप्रधान मदन लाल आदि दर्जनों लोगों ने समिति को लिखित रूप में शिकायतें ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सभी शिकायतों को एसडीएम के समक्ष पेश किया जाएगा। समिति के महासचिव मदन लाल शर्मा ने बताया कि एक शिकायत पर एसडीएम सदर ने समिति को सभी विस्थापितों की शिकायत लाने को कहा है जिसके बाद सभी शिकायतों की जांच इस संबंध में बनाई गई तीन सदस्यों की कमेटी द्वारा की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई सकेगी। समिति वीरवार को नरली, थापना, समलेटू, जबल, सुनण, क्यारियां जंगल, भटेड़, टाली, तुन्नु, डलयार और पट्टा का दौरा कर वहां के लोगों से उनकी शिकायतें लेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें