फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशानघाट बनाने के नाम पर पैसा डकार गए प्रधान और सचिव

विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली सोलधा पंचायत के प्रधान व सचिव श्मशानघाट के नाम पर पैसा डकार गए हैं। इस बात का खुलासा पंचायत के एक ग्रामीण द्वारा ली गई आरटीआई की सूचना से हुआ है। छानबीन रिपोर्ट में जांच अधिकारी ने यह पाया है कि श्मशानघाट निर्माण में जो राशि प्रयोग हुई है उसमें सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है और जिसके लिए पूर्व व वर्तमान प्रधान और सचिव दोषी हैं।
सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली पंचायत सोलधा के काटल में बने श्मशानघाट निर्माण में भारी अनियमितताओं के होने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा ग्रामीण दिलाराम पुत्र ख्याला राम वार्ड-गुरौड़ द्वारा ली गई आरटीआई से हुआ है। कार्यालय खंड विकास अधिकारी विकास खंड बिलासपुर कार्यालय से जारी पत्र संख्या (वि.ख.स/आरटीआई/2017.18-2293) की छानबीन रिपोर्ट में लिखा है कि पंचायत सचिव ने जांच में बताया है कि इस श्मशानघाट निर्माण के लिए 1,25,000 रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिस पर उन्हें ग्राम पंचायत को 1,23,500 रुपये ही प्राप्त हुए हैं। कार्य ग्राम पंचायत की देखरेख में हुआ है। जबकि कार्य का प्राक्कलन कनिष्ठ अभियंता की ओर से तैयार किया गया था।
विज्ञापन

छानबीन में जांच अधिकारी ने यह भी पाया कि इस कार्य में 1,21,423 रुपये का खर्चा किया गया है। खंड कार्यालय में तैनात कनिष्ठ अभियंता अनिल कश्यप ने जब मूल्यांकन किया तो यह पाया कि निर्माण में केवल 48,198 रुपये ही खर्चा आया है। जबकि 73, 225 रुपये का कोई भी रिकॉर्ड पंचायत के पास नहीं हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण दिलाराम का कहना है कि जांच रिपोर्ट में दर्शाए आंकड़ों से स्पष्ट रूप से जाहिर होता है कि पंचायत प्रधान व सचिव के द्वारा भ्रष्टाचार व सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है जोकि पंचायती राज नियम 2002 की धारा 9 का उल्लंघन है तथा भ्रष्टाचार निरोधक कानून के दायरे में आता है। उन्होंने मांग की है कि प्रधान व सचिव को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें