फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कायाकल्प की टीम ने अस्पताल का जांचा रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कायाकल्प की टीम ने अस्पताल का जांचा रिकार्ड
विज्ञापन

सोलन की टीम ने बिलासपुर अस्पताल का किया निरीक्षण
कायाकल्प की टीम ने सभी वार्डों की बनाई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में शुक्रवार को प्रदेश कायाकल्प की टीम पहुंची। इस टीम ने सारे अस्पताल के रिकॉर्ड को जांचा और अस्पताल में मरीजों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की भी सारी रिपोर्ट तैयार की है। टीम ने अस्पताल के शिशु वार्ड, ऑर्थो वार्ड, महिला और पुरुष वार्ड व चिकित्सकों की सभी ओपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पाया कि अस्पताल में व्यवस्था ठीक है। थोड़ी बहुत खामियां पाए जाने पर अस्पताल प्रशासन को इसमें सुधार लाने के भी आदेश दिए गए हैं।
टीम में आए हुए सोलन से डॉ. गुरूमेल व डॉ. शालू ने बताया कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में कायाकल्प अभियान शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत साल में एक बार सभी अस्पतालों का निरीक्षण किया जाता है जिसमें अस्पताल के वार्ड, मशीनें, साफ-सफाई व अन्य सारी सुविधाओं की रिपोर्ट तैयार की जाती है। यह रिपोर्ट प्रदेश सरकार को दी जाती है जिसके आधार पर सभी अस्पतालों की रिपोर्ट को इकट्ठा करके एक मुख्य रिपोर्ट तैयार की जाती है जिसमें सबसे बेहतरीन कार्य करने वाले अस्पताल को प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
टीम ने व्यवस्थाओं की रिपोर्ट तैयार की
शुक्रवार को कायाकल्प की टीम बिलासपुर अस्पताल आई हुई थी। टीम ने अस्पताल की सारी व्यवस्थाओं की रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी।
डॉ. राजेश आहलूवालिया, चिकित्सा अधीक्षक, बिलासपुर
------------
...शुभम राही
---------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें