शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें: मंडलायुक्त
बिलासपुर (रामपुर)। मंडलायुक्त अनिल राजकुमार ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों को लंबित न रखें, बल्कि एक सप्ताह में गुणवत्ता के साथ का शिकायत का निस्तारण करें। उन्होंने 38 में छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
मंडलायुक्त मंगलवार की सुबह तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले लंबित शिकयतों की समीक्षा की, जिसमें विभिन्न्न विभागों की 22 शिकायतें निस्तारण के लिए लंबित मिलीं। आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शिकायत का संबंधित विभाग के अधिकारी एक सप्ताह के अंदर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें। भाजपा नेता अमन शर्मा मन्नू, रोहित शर्मा आदि ने पुरानी रामलीला मैदान के पास व डैम कालोनी के खराब हैंडपंप ठीक कराने, भाकियू युवा जिलाध्यक्ष आसिम रजा ने ग्रामीण क्षेत्र में बिक रही नकली कीटनाशक व उर्वरक पर रोक लगाने व बिजली व्यवस्था ठीक कराने, पूर्व सभासद आसिम हुसैन खां ने आवासों में हुई धंाधली की जांच कर पात्रों को आवास दिलाने की मंाग की। आयक्त ने 38 में छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया और शेष शिकायतें संबंधि अफसरों को निस्तारण के लिए सौंप दी। इस मौके पर एसडीएम डीएस गुप्ता, सीओ सलोनी अग्रवाल, तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव, ईओ वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।