फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंदरौर-बरमाणा संपर्क सड़क को चौड़ा करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कंदरौर गांव के लोगों ने सदर विधायक सुभाष ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर कंदरौर-बरमाणा सड़क को चौड़ा करने का विरोध किया है। लोगों का कहना है कि सड़क किनारे उनके घर हैं। लोग पहले से ही भाखड़ा विस्थापित हैं। अगर अब फिर से घरों को उजाड़ा गया तो इसे सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

गांव की सीमा के साथ देलग गांव के पास फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया का गोदाम निजी भूमि पर बन रहा है। भारी भरकम गाड़ियां आ सकें, इसके लिए सड़क को चौड़ा करने की योजना बनाई गई है।
मई 2011 में भी इस सड़क को चौड़ा करने की योजना बनी थी। उस समय भी लोगों ने विरोध किया था। उस समय इस सड़क के कार्य को रोक दिया गया था। लोगों ने विधायक सुभाष ठाकुर से कहा है कि यह सड़क गांव के बीचों बीच जाती है। इस कारण लोगों को रोज धूल, प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण से परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रेम लाल शर्मा, रामलाल, सुरेंद्र पाल, विनोद शर्मा, बंसल राम, बाबू राम, सोमा देवी, प्रकाश, रतन लाल, बृज लाल, चौधरी राम, गंगा राम, शशि, अमर सिंह, सत्या देवी, सुमन देवी, निशा देवी, रत्न लाल, मीनाक्षी, भगत राम, नीना कौशल, कुलदीप सिंह, नानक राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें