फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को सड़क तक पहुंचाने के लिए लिया जाता है खाट का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। आजादी के 70 वर्ष बाद भी पंजगाईं पंचायत में एक गांव ऐसा है जिसमें लोग सड़क सुविधा से महरूम हैं। कुनणु गांव के ग्रामीण आज भी सड़क के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब भी किसी को सेहत संबंधी दिक्कत होती है तो उसे 108 एंबुलेंस नहीं, बल्कि पुरानी खाट में कंधों पर उठाकर सड़क तक ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

उक्त गांव में लोग पिछले कई वर्षों से सड़क सुविधा के लिए नेताओं के चक्कर काट रहे हैं। उक्त गांव एसीसी प्रभावित एवं विस्थापित भी है। एसीसी ने जिला में कई जगह रास्ते और अन्य विकास कार्य करवाए हैं। लेकिन इस गांव के लिए सड़क का निर्माण नहीं करवाया। पिछली सरकारों के नुमाइंदों ने ग्रामीणों से सड़क बनाने का वायदा किया था। कई दशकों से लोग रोजमर्रा के सामान और गैस सिलिंडर आदि सिर पर ले जाने को मजबूर हैं। ऐसा नहीं कि किसी नेता ने इस गांव के लिए सड़क बनाने की कोशिश नहीं की है। पूर्व सदर विधायक बंबर ठाकुर ने सड़क निर्माण शुरू करवाया था और उसे आधे से ज्यादा पूरा भी किया है। लेकिन आचार संहिता लगने से काम पूरा नहीं हुआ है।
गांव के शिव गौतम, विक्की गौतम, संदीप गौतम, आशीष गौतम, रमेश गौतम, सुनील गौतम, पुरुषोत्तम दत्त शास्त्री का कहना है कि प्रशासन और सरकार शायद किसी बड़ी आपदा या दुर्घटना होने का इंतजार कर रही है। युवाओं का कहना है कि एसीसी विस्थापितों का दुर्भाग्य है कि अपनी जमीनें व घर बिलासपुर की उन्नति के लिए खो दिया। लेकिन, आज रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार के नुमाइंदों के हाथ की कठपुतली बने हुए हैं।
विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि यह मुद्दा पहली बार उठा या लोगों ने कोशिश नहीं की है। लगभग 30 सालों से इस सड़क को बनाने की बातें हुईं, सर्वे हुए, रोडमैप बनाए गए। नेताओं द्वारा घोषणाएं की गईं, वायदे किए गए पर जमीनी हकीकत पर कागजों में ही सड़क बनाने की बात हुई।
युवाओं का कहना है कि एसीसी घुमारवीं में 5 करोड़ का कॉलेज बना सकती है। लेकिन विस्थापन का दंश झेल रहे स्थानीय लोगों के विकास के लिए कुछ नहीं कर सकती। लोगों ने सदर विधायक, एसीसी प्रबंधन व जिला प्रशासन से मांग की है कि कुनणु गांव के लिए सड़क सुविधा दें।

सड़क का निर्माण जल्द पूरा करवाएंगे : सुभाष ठाकुर
सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा है कि सदर के हर गांव में सड़क और पानी की सुविधा मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता है। कुनणु गांव के लिए जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य पूरा करवाएंगे। विस क्षेत्र में अधूरी सड़कों को पूरा करने के लिए लोनिवि की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें