अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के गेहड़वीं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य व्यास रविंद्र चंदेल ने की। एसएमसी अध्यक्ष अजय चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बच्चों ने सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसमें कव्वाली, समूहगान, पंजाबी गीत और लोक नृत्य शामिल हैं।
प्रधानाचार्य ने वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी गई। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में नाम दर्ज करवाने वाले सात छात्र शामिल हैं। इनमें आर्तिक ठाकुर, गोपाल, शिवानी, प्रीति शर्मा, सौरभ, गोपाल, एवं अक्षय कुमार शामिल हैं। अन्य पुरस्कृत बच्चों में अभिषेक, गोपाल, शिवानी, आर्तिक, गोपाल, सौरभ, प्रीति, मीनाक्षी, श्रीराम, शिवानी, अंशुल भाटिया, अंकुश ठाकुर, प्रियंका चंदेल, आरती, सारिका चंदेल, आरती शर्मा और नैंसी और तनु शामिल है।
अन्य कक्षाओं के मेधावी बच्चों में पल्लवी चंदेल, प्रियंका चंदेल, अंकिता, सारिका, अक्षत, किरण, आस्था, ज्योति शर्मा, महक, रितिका, पलक, कृतिका, नेहा कुमारी, इशिता, नैंसी को भी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया।
खेल गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पल्लवी चंदेल, कृतिका चंदेल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रियांशु, मीनाक्षी, शुभम, संगीता, राहुल, आरती को एनसीसी और एनएसएस में इनाम पाने के लिए भी पुरस्कृत किया गया। बाल दिवस प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को भी मुख्य अतिथि ने इनाम बांटे। कार्यक्रम में अनिल शर्मा, सुरेश, ज्ञान चंद, देवराज, अश्वनी गौतम, संदीप, मुरलीधर शर्मा, कुमारी रीता, कुसुमा, सेना पाल संधू, सूरज प्रकाश, अंजना कुमारी, पाल, जोगिंदर कुमार, शोभराज, राजेंद्र, राजेश कुमार, यशपाल, संध्या कुमारी, विमला कुमारी आदि उपस्थित रहे।