फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरे सुरक्षा घेरे में ईवीएम की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। नौ नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों के मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा ट्रिपल लैयर में की जा रही है। स्ट्रांग रूम से लेकर कॉलेज गेट तक हर जगह सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा इतनी कड़ी है कि कॉलेज कैंपस के अंदर जाने के लिए विद्यार्थियों को अपना आईकार्ड दिखाना पड़ रहा है। बिना आईकार्ड के किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है। स्वयं पुलिस के आला अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा को लेकर मुस्तैद हैं। हर गतिविधि की अपडेट ली जा रही है।
विज्ञापन


बिलासपुर कॉलेज की नई इमारत में श्रीनयनादेवी व सदर विधानसभा क्षेत्र से लाई गई ईवीएम को रखा गया है। स्ट्रांग रूम से लेकर कॉलेज के मुख्य गेट तक सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। स्ट्रांग रूम के बाहर जहां बीएसएफ का पहरा है, वहीं कॉलेज की इमारत के अंदर जाने वाले गेट पर क्यूआरटी के जवान तैनात हैं, जबकि कॉलेज के मुख्य गेट पर स्थानीय पुलिस के जवान तैनात हैं। ऐसे में यहां पर सुरक्षा घेरा जबरदस्त है। वहीं कॉलेज के अंदर सीसीटीवी कैमरों से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

एसडीएम सदर हरीश गज्जू ने बताया कि बिलासपुर कॉलेज में ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। किसी को भी स्ट्रांग रूम के पास जाने की इजाजत नहीं है। बिना आईकार्ड किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें