अमर उजाला ब्यूरो
जुखाला (बिलासपुर)। जुखाला में चल रही जिला स्तरीय सायर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या चंबा के काकू ठाकुर के नाम रही। मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त एसडीओ सुरेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके दूसरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया।
दूसरी सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत स्थानीय गायकों की ओर से की गई। इसके बाद मंडी जिला की रहने वाली वाइस ऑफ मंडी तथा वाइस ऑफ चंडीगढ़ की विजेता रह चुकी अनुराधा भारद्वाज ने दिल दी गलां गीत के साथ शुरुआत की। इसके बाद तेरी गलियां..., हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में..., प्यार करने वाले जीते हैं शान से...., रात बाकी बात बाकी होना है जो हो जाने दो...., मैं लाँग तू लाइची...., पिया तू अब तो आ जा..., लैला हो लैला...., 100 साल पहले हमें तुमसे प्यार था आज भी है और कल भी रहेगा...,इत्यादि हिंदी गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
इसके बाद स्टार ऑफ दी नाइट चंबा के काकू ठाकुर ने मंच को संभाला और एक से बढ़ कर एक पहाड़ी गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। चंबा के काकू ठाकुर ने गणेश वंदना के साथ शुरूआत की। इसके बाद तेरे पीछे अखियां री नींद गई...., मेरी नचदेया री फोटों खिंच मुंडया..., चिटा तेरा चोला ओ शंभुआ...., आया ओ ललारिया जाया ओ ललारिया..., बोलो तारारा..., रोहडू जाना मेरी आमिये..., अमा जी सानु लग गई बीमारी..., इत्यादि हिंदी, पहाड़ी तथा पंजाबी गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
काकू ठाकुर ने दर्शकों के साथ-साथ खुद भी काफी डांस किया। सायर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों का काफी हुजूम देखने को मिला। लगभग पांच हजार से ज्यादा दर्शकों ने संध्या का लुत्फ उठाया।