फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव और सभा सदस्यों की संपति से होगी निवेशकों की भरपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगल ठाकुर
विज्ञापन

बरठीं(बिलासपुर)। पपलाह सहकारी सभा में करोड़ों के फ्रॉड के बाद निवेशकों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। जिला पंजीयक अधिकारी ने साफ किया है कि निवेशकों का पैसा किसी भी हाल में डूबने नहीं दिया जाएगा। कहा कि निवेशकों का पैसा सचिव की संपत्ति को नीलाम कर पुरा किया जाएगा। वहीं अगर जरूरत पड़ी तो सभा के अन्य सदस्यों की संपत्ति को भी नीलाम करने से गुरेज नहीं किया जाएगा। उन्होंने निवेशकों से सहयोग की अपील की है क्योंकि अभी ऑडिट चल रहा है। ऑडिड के बाद फ्रॉड में संलिप्त सभी लोगों के नाम उजागर हो जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि सहकारी सभाओं के ऑडिट में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। प्रदेश के 12 जिलों में सबसे अधिक बिलासपुर जिला की सहकारी सभाओं में जिला व प्रदेश स्तर पर पहला स्थान पाने की होड़ में सरकारी नियमों को ताक पर रख कर बड़े पैमाने पर ऋण दिए गए जो अब सभा के सचिवों और सभा समितियों के लिए गले की फांस बना हुआ है।
विज्ञापन

सहकारी सभाओं ने नियमों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से बिना गारंटी के व सभा के दायरे के बाहर के लोगों को सचिवों द्वारा ऋण उपलब्ध करवाया गया है जो समय पर वापस नहीं किया गया। वहीं सभा के पास भी कोई ठोस सबूत पैसा निकलवाने का नहीं बचा है। सूत्रों की मानें तो कुछ सभाओं में एक लाख से लेकर करोड़ों तक के ऋण भी बांटे हैं। इसके बदले कुछ सभाओं के पर्याप्त मात्रा में दस्तावेज भी नहीं हैं।
हाल ही में दी करलोटी कृषि सहकारी सभा पपलाह में बड़े पैमाने पर घोटाले का उजागर होना इसका जीता जागता सबूत है। इधर जिला पंजीयक अधिकारी रमेश कुमार ने सहकारी सभाओं को कड़े निर्देश दिए हैं कि वह अपना धन किसी दूसरी सभाओं के पास न दें। जो डूबता हुआ जहाज है वह ऋण लेकर कैसे दूसरी सभा को बचा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ सभाओं ने अच्छा स्थान पाने के लिए गलत तरीके से पैसे का लेन देन किया है जिनकी जांच की जा रही है। हाल ही में पपलाह सहकारी सभा में पाई गई अनियमितताओं के चलते उन्होंने खाताधारकों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि उनकी पाई पाई लौटाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सचिव सहित सभा की समिति के माध्यम से यह राशि पूरी की जाएगी। सहकारी सभा समिति व सचिव की संपत्ति में से यह राशि वसूल की जाएगी ताकि लोगों के पैसे ब्याज सहित दिए जा सकें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें