फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेयटी थियेटर में तीन कलाकारों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गेयटी थियेटर में तीन कलाकार सम्मानित
विज्ञापन

शिमला में किया गया समारोह का आयोजन
बिलासपुर। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित हिमाचल फिल्म एंटरटेनमेंट एंड प्राउड अवार्ड समारोह में बिलासपुर के तीन कलाकारों को सम्मानित किया गया, जो बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं। कलाकारों में अभिषेक सोनी, अभिषेक डोगरा और पीयूष कांगा शामिल हैं। प्रमोटर्स ऑफ सोशल एंड कल्चर हेरिटेज ऑफ हिमाचल प्रदेश की ओर से आयोजित समारोह में वन, परिवहन और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अभिषेक सोनी और अभिषेक डोगरा को टीवी और फिल्म एक्टर के रूप में सम्मानित किया, जबकि पीयूष कांगा को फिल्म मेकिंग में काम करने को लेकर नवाजा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में टीवी, फिल्म, भाषा, कला, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को नवाजा गया। उधर, बिलासपुर के इन तीनों कलाकारों को फिल्म जगत में मिले इस सम्मान के लिए उड़ान थियेटर ग्रुप बिलासपुर सहित अन्य रंगकर्मियों ने बधाई दी है। उड़ान थियेटर ग्रुप के प्रधान नवीन सोनी, कोषाध्यक्ष उस्मान शेख, देवेंद्र सैनी, अमन गुप्ता, रिशु शर्मा, अमन त्रिवेदी, दीक्षा चंदेल, शिवांगी रघु, अंकिता शर्मा, आरती, मन्नत, सौरभ, निशांत कपूर, गोल्डी ठाकुर सहित कर्ण चंदेल ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें