कर्मचारियों को जल्द स्थायी करने की मांग
बिलासपुर। तकनीकी कर्मचारी संघ इकाई बिलासपुर ने अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता विद्युत के कार्यालय बिलासपुर में पूर्व में प्रेषित मांग पत्र पर वार्ता की। इसमें दस सूत्रीय मांग पत्र पर गहनता से चर्चा की गई। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शालिग राम ने बताया कि जो तकनीकी कर्मचारी संघ बिलासपुर ने आठ मार्च को धरना देना था, उसे स्थगित करने का निर्णय लिया गया। यह तय गया कि कर्मचारियों के विलंब में सभी प्रकार का बकाया 15 से 20 दिनों के अंदर तैयार किया जाएगा। सभी कर्मचारियों का 9-16-23 का बकाया बनाया जाएगा। जो कर्मचारी 9-16-23 की वेतन वृद्धि के लिए पात्र हैं उन्हें यह वेतन वृद्धि प्रदान की जाएगी। ओवरटाइम और यात्रा भत्ते की अदायगी 2 या 3 माह में सुनिश्चित की जाएगी। शीघ्र विद्युत संबंधी उपकरण जैसे मैगर, अर्थ टेस्टर इत्यादि जल्द उपलब्ध करवाए जाएंगे। जो अस्थायी कर्मचारी छूट गए हैं, उन्हें एक माह के अंदर स्थायी किया जाएगा।