फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वास्थ्य मेले में बनाए 16 आभा और 6 आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ में हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हटवाड़ में आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष ने की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में क्षयरोग की स्क्रीनिंग की गई। साथ ही रोगियों की जांच, निदान और उनको दवाइयां मुफ्त में वितरित की गईं। इसके अलावा 16 आभा कार्ड, 6 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और गैर संचारी रोगों, योग और स्वस्थ जीवन शैली के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आशुतोष ने जनता से आग्रह किया है कि सभी लोग आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेले में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लें। मेले में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रोहित, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नेहा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र, औषधि विशेषज्ञ डॉ. अतुल, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नीता, मनोचिकित्सक डॉ. आयुष शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ईशानी, दांत चिकित्सक डॉक्टर रशमी ने सेवाएं दी। इस मौके पर पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार, रूपलाल, विजय कुमार, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित आशा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें