फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में कोरोना के आए 154 नए मामले, 71 ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला में शुक्रवार को कोरोना के 154 नए मामले सामने आए हैं। अब कोरोना के कुल एक्टिव मामले 951 पहुंच गए हैं। वहीं शुक्रवार को 71 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि जिला में शुक्रवार को रैपिड एंटिजन टेस्ट से 1448 सैंपल लिए गए।
इनमें से 117 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं वीरवार को शिमला भेजे गए सैंपलों में से 37 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को 156 सैंपल शिमला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। उन्होंने बताया कि आरएच बिलासपुर में 187 सैंपल लिए गए। इनमें से 39 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मार्कंड से 246 सैंपलों में से 43, श्री नयना देवी के 204 सैंपलों में से 18, घुमारवीं के 460 सैंपलों में से 40, झंडूता के 507 सैंपलों में से 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि सभी को नियमानुसार आइसोलेट किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से कोरोना नियमों की पालना करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें