फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मंगलवार को पहुंचे डेगू के 34 नए मामले

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। जिले में मंगलवार को डेंगू के 34 नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। अकेले शहर से ही मंगलवार को 12 डेंगू के मामले और मार्कंडेय से 20 नए मामले डेंगू के जिला अस्पताल में पहुंचे हैं। डेंगू से पीड़ित रोगियों की संख्या 1200 पहुंच गई है। लगातार बढ़ रहे आंकडे़ अब लोगों के लिए चिंता का कारण बन गए हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. परविंद्र शर्मा ने जिला में फैले डेंगू रोग के बारे में बताया कि मंगलवार को डेंगू के 34 नए मामले दर्ज किए गए जिसमें से 12 मामले बिलासपुर शहर से, 20 मामले मार्कंडेय से, एक मामला घुमारवीं से और एक मामला झंडूता से दर्ज किया गया है। डेंगू से पीड़ित 131 रोगियों का इलाज चल रहा है उनमें से डेंगू से पीड़ित 10 रोगी जिला अस्पताल में दाखिल हैं। शेष रोगियों का इलाज घरों में ही हो रहा।
विज्ञापन

डेंगू रोग की रोकथाम के लिए वार्ड- 6 में 3, वार्ड- 9 में 10 घरों में और वार्ड-10 में 15 घरों में कीटनाशक स्प्रे किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से विभिन्न वार्ड- 1, 2, 6, 7, 8, 9, 10 और 11 में जाकर 108 लोगों के घरों का निरीक्षण किया गया तथा 122 घरों की पानी की टंकियों, कूलरों और जल भंडारण के बर्तनों को खाली करवाकर उन्हें साफ करवाया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लोगों को अपने घरों और आसपास की साफ-सफाई रखने के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह जब भी घरों से बाहर निकलें तो अपने शरीर को पूर्ण रूप से ढक कर और ओडोमोस इत्यादि कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें तथा घरों के अंदर भी कीटनाशक स्प्रे करना सुनिश्चित बनाएं ताकि मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।
-------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें