फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार की खुशी लेकिन पहला स्थान न मिलने का भी है मलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रितेश गुलेरिया
विज्ञापन

बिलासपुर। देश में स्वच्छता के क्षेत्र में तीसरे नंबर पर रहने पर मंगलवार को दिल्ली में नंद प्राथमिक स्कूल को पुरस्कार मिला। इससे पूरे जिला के साथ सूबे में भी खुशी की लहर है लेकिन स्कूल प्रबंधन को पिछली बार की तरह इस बार नंबर वन पर न आने का मलाल जरूर है।
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि किसी ने जरूर इस बार हमसे बेहतर किया है तब हम नंबर वन का स्थान कायम नहीं रख पाए लेकिन स्कूल प्रबंधन का दावा है कि अगली बार स्कूल में इससे भी बेहतर कार्य किए जाएंगे ताकि स्कूल स्वच्छता के क्षेत्र में एक बार फिर से पहला स्थान प्राप्त कर सकें। पूछे जाने पर की अगली साल के लिए क्या तैयारियां रहेंगी तो स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इस संबंध में बताया नहीं जा सकता क्योंकि स्कूल अपने स्तर पर बेहतर कार्य करेगा
विज्ञापन

वहीं स्कूल की ओर से दिल्ली पुरस्कार प्राप्त करने गए शिक्षक आशा राम और पांचवीं कक्षा के छात्र मनिंद्र का कहना है कि वह पुरस्कार प्राप्त कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि स्वच्छता के क्षेत्र में प्राथमिक स्कूल नंद को देश भर में तीसरा स्थान मिला है।
इनसेट....
नंदनग्रा मीडिल स्कूल के प्रभारी नरेश धीमान, प्राथमिक स्कूल प्रभारी वीना शर्मा और जेबीटी शिक्षक आशा राम का कहना है कि उन्होंने और बच्चों ने स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया लेकिन इस बार में पहले स्थान से चुक गए लेकिन उक्त शिक्षकों का दावा है कि अगले साल फिर से पहले स्थान पर आएंगे। इसके लिए कड़ी मेहनत की जाएंगी।
विज्ञापन

इनसेट...
उपायुक्त विवेक भाटिया ने दी बधाई
उपायुक्त बिलासपुर विवेक भाटिया और शिक्षा उपनिदेशक अमर सिंह ठाकुर ने स्कूल के बच्चों और शिक्षकों को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी है। वहीं उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि स्कूल अगली बार और बेहतर कार्य करेगा और पहला स्थान देश भर में प्राप्त करेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें